
महफूज़ अली–केशकाल निवासी भूपेश कुमार नाविक व्याख्याता केशकाल एवं ललिता नाविक शिक्षिका के सुपुत्र वर्षित कुमार नाविक ने नीट परीक्षा में 720 अंक में से 653 अंक लाकर केशकाल एवं जिले का नाम रोशन किया है ।वर्षित की प्राथमिक शिक्षा गिरीदिप स्कूल एवं सरस्वती शिशु मंदिर केशकाल में हुई वहीं छठवीं से 12वीं तक की शिक्षा उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय जगदलपुर से की, दसवीं सीबीएसई बोर्ड एग्जाम में उन्होंने 91% एवं 12वीं सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में 88% अंक लाकर केशकाल का नाम रोशन किया था अब नीट की परीक्षा 2024 में 720 में से 653 अंक लाकर उनका चयन नीट के लिए हुआ है केमिस्ट्री में भी उन्होंने 180 में से 180 अंक प्राप्त किया , बचपन से ही वर्षित मेधावी छात्र रहे हैं केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने वर्षित नाविक के साथ उनके माता-पिता को अपने बंगले में बुलाकर सम्मानित किया उन्होंने कहा की केशकाल क्षेत्रवासियों के लिए यह हर्ष का पल है हर्षित ने केशकाल एवं जिले का नाम रोशन किया है उन्होंने हर्षित कुमार को बधाई दी।


