केशकाल/महफूज अली:- लोकसभा चुनाव प्रचार हेतु भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा शनिवार को केशकाल विधानसभा के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम प्रधानचेर्रा पहुंच कर सघन जनसम्पर्क किया। उन्होंने ग्रामीणों से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा ने कहा कि वर्तमान में केंद्र एवं राज्य दोनों ही जगह पर भाजपा की सरकार है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साईं जी की नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का उत्तरोत्तर विकास हो रहा है। यदि आप लोग चाहते हैं कि बस्तर की आवाज दिल्ली में प्रमुखता से उठाई जाए तो आप लोगों को भोजराज नाथ जी को प्रचंड मतों से विजई बनाकर लोकसभा तक पहुंचना है। ताकि हम सभी नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनाकर देश का गौरव बढ़ाएं।
इस दौरान मुख्य रूप से जिला महामंत्री द्वय तरुण साना, आकाश मेहता, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर उसेंडी, कोषाध्यक्ष अजय मिश्रा, नीरा ध्रुव, राधे नेताम, भवसागर बघेल, वासु गन्धर्व, राहुल बघेल, छवि नाग व भाजपा के कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।




