बड़ेराजपुर साप्ताहिक बाजार भोजराज नाग को जिताने नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया ।

महफूज़ अली/केशकाल–लोकसभा क्षेत्र कांकेर के विधानसभा केशकाल के साप्ताहिक बाजार बड़े राजपुर में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों द्वारा नुक्कड़ सभा नाच का आयोजन किया गया कलाकारों ने भाजपा के प्रत्याशी भोजराज नाग जी का प्रचार करते हुए स्थानीय भाषा हल्बी छत्तीसगढ़ी गानों के साथ नाचते दिखे एवं बीच-बीच में भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में बताते हुए साथ ही स्थानीय नेता भी अपने वक्तव्य में नुक्कड़ सभा में ही भाजपा सरकार की योजनाओं को गिनते हुए नरेंद्र मोदी की गारंटी की जानकारी दी व जय श्री राम,अब की बार चार सौ पार के नारे लगाए एवं भाजपा के पक्ष में वोट देने की और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए अपील किया गया  इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश जनजाति मोर्चा मंत्री श्रीमती संगीता पोयाम, भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगेश पांडे पूर्व मंडल अध्यक्ष राजमन शोरी,मंडल मंत्री भुवनलाल जैन, महिला मोर्चा कार्यकारणी  सदस्य सुदामा मरकाम,बेसकिन प्रधान, जयबति पांडे कुमारी पांडे,थानुराम शाहू,खमन वासुदेव,अनंत नेवरा,मैनुराम मरकाम एवं भजपा के कार्यकर्ता उपस्थित हुए

Leave a Comment

और पढ़ें