
नरेश पाण्डे|कोंडागांव बड़ेराजपुर: कोंडागांव जिले के ग्राम बड़ेराजपुर में उजला दास सेठिया की पत्नी स्वर्गीय फूलदेई की डिलीवरी के बाद मेडिकल कालेज डीमरापाल जगदलपुर में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। उजला दास सेठिया को शादी के कई वर्षो बाद भी बच्चे नहीं हो रहे थे जिसके बाद पति पत्नी ने टेस्ट ट्यूब बेबी का फैसला लिया समय आने पर उन्हें दो जुड़वां पुत्री की प्राप्ति हुई लेकिन एक पुत्री जन्म के तुरंत बाद ही खत्म हो गई।एक पुत्री जीवित है ।डिलीवरी डाक्टर कुंवर मैडम के हॉस्पिटल कोंडागांव में हुई तबियत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया ।उजला दास निर्धन परिवार से आते है दोनो पति पत्नी मिलकर बाजार हाट करके अपना जीवन यापन कर रहे थे ,अपनी वर्षो की कमाई जोड़कर उन्होंने बच्चे का सपना देखा था लेकिन डिलीवरी के बाद पत्नी का देहांत हो गया।
शोक संतप्त परिवार से मिलने नीलकंठ टेकाम ग्राम बड़ेराजपुर पहुंचे एवं परिवार को दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया एवं परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की ,साथ ही आश्वाशन दिया की इलाज में खर्च किए गए पैसे माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया।
अपने बीच अपने विधायक को पाकर दुख सह रहे परिवार एवम ग्रामीणों अपने विधायक को धन्यवाद दिया।

