केशकाल मेला 2अप्रैल को, कलेक्टर ने सरकारी छुट्टी का आदेश किया जारी ।

केशकाल/महफूज अली–कोंडागांव जिले के दूसरे सबसे बड़े मेले यानी केशकाल का वार्षिक  मेला 2 अप्रैल से 5 दिनों के लिए प्रारंभ होने जा रहा है, कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत ने 2 अप्रैल को सभी सरकारी कार्यालय अनुभाग केशकाल, तहसील केशकाल एवं धनोरा और विश्रामपुरी बड़ेराजपुर क्षेत्र के लिए सरकारी अवकाश घोषित कर दिया है। पिछले कुछ वर्षों से केशकाल मेले की रौनक लगातार बढ़ती जा रही है पूर्व में यह मेला तीन दिवसों के लिए लगाया जाता था लेकिन लोगों की भीड़ को देखते हुए इसे पांच दिवसीय कर दिया गया है। 19 मार्च को हुए कोंडागांव मेले में नगर पालिका कोंडागांव के उपाध्यक्ष जसकेतू उसेंडी ने लाइन पर लगकर मेले में झूले की टिकट खरीदी एवं सह परिवार लाइन में लगकर झूले का लुत्फ उठाया उन्होंने वीआईपी कल्चर खत्म करने का संदेश दिया ।अब देखना होगा कि केशकाल में भी वीआईपी कल्चर खत्म होता है या फिर वीआईपी पास बांटे जाते हैं।

नगर पंचायत केशकाल ने विगत वर्षों से मेले में आने वाले व्यापारियों के लिए टैक्स में छूट दे रखी है संभवत इस वर्ष भी मेले में आने वाले व्यापारियों के लिए टैक्स में छूट होने की संभावना है लेकिन वीआईपी पास को लेकर खासकर मेले में झूले के व्यापारियों में नाराजगी देखने को मिलती है अक्सर केशकाल के गणमान्य नागरिक नेता एवं उच्च अधिकारी वीआईपी पास की मांग करते हैं लेकिन जसकेतु उसेंडी उपाध्यक्ष नगर पालिका कोंडागांव के द्वारा लाइन पर लगकर मेले की टिकट खरीदकर वीआईपी कल्चर खत्म करने का संदेश दिया गया था। अब नगर पंचायत के केशकाल में भी वीआईपी कल्चर खत्म करने की मांग उठने लगी है।

छुट्टी का आदेश देखें–

Leave a Comment

और पढ़ें