महफूज़ अली/केशकाल–भारतीय जनता पार्टी विधानसभा केशकाल चुनाव प्रबधन समिति की बैठक चुनाव कार्यालय केशकाल में अयोजित की गई जिसमे लोकसभा चुनाव मे जीत की रणनीति बनी जिसमें मुख्य वक्ता नीलकंठ टेकाम विधायक केशकाल, विधानसभा प्रबधन समिति के सह प्रभारी तरुण साना, संयोजक प्रवीण सिंह बदेशा, सह सयोंजक सेवक राम नेताम आकाश मेहता , विधानसभा समन्यक संतोष कटारिया, किशन पांडे ,चुनाव कार्यलय प्रभारी राजेंद्र नेताम,भूपेश चंद्राकर एवं समिति के पूरे सदस्य शामिल हुए।जिसमे समिति के सभी सदस्यो को अलग अलग प्रकार की जिमेदारी दी गई
इस दौरान मुख्य वक्ता नीलकंठ टेकाम ने बूथ स्तर पर जाकर भाजपा के लिए कैसे वोट बढ़ाया जाए उसके लिए रूपरेखा बताई गई। साथ ही कमजोर बूथों को भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्तओं को जिम्मेदारी लेने को निवेदन किया। उन्होंने इस लोकसभा चुनाव में केशकाल विधानसभा से 30000 वोटों की लीड दिलाने कार्यकर्ताओ को मेहनत करने की अपील की।

