
महफूज अली/केशकाल–छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। कांकेर लोकसभा से प्रत्याशी बनाए गए अंतागढ़ के पूर्व विधायक कांकेर लोकसभा से बीजेपी के प्रत्याशी भोजराज नाग आज टिकट मिलने के बाद पहली बार केशकाल प्रवास पर थे केशकाल पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए लोकसभा चुनाव कार्यालय में भोजराज नाग का भव्य स्वागत किया गया वहीं एक खुली जीप में बैठकर केशकाल के विधायक नीलकंठ टेकाम के साथ भोजराज नाग फरसगांव तक कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली भोजराज नाग अपना चुनावी प्रचार दौरा शुरू कर दिया है पिछले विधानसभा चुनाव में केशकाल विधानसभा क्षेत्र में भोजराज नाग काफी सक्रिय भूमिका में थे उन्होंने लगभग हर बूथ तक पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी जिसका फायदा आने वाले लोकसभा चुनाव में कांकेर से लोकसभा प्रत्याशी बनाए गए भोजराज नाग को मिल सकता है।केशकाल के विधायक नीलकंठ टेकाम,पुर्व विधायक सेवक राम नेताम,जिला महामंत्री बीजेपी आकाश मेहता,भूपेश चंद्राकर,नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष नवदीप सोनी ,राजू राठी, योगेश पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरा एवं भारी मतों से जीत की बात कही।



