
महफूज अली/कोंडागांव–कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी ब्लॉक के सैकड़ों किसान बिजली के लो वोल्टेज एवं बिजली गुल की समस्या को लेकर आज विश्रामपूरी मुख्यालय में तहसील कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए पिछले कुछ माह से छेत्र में बिजली की समस्या एवं लो वोल्टेज को लेकर किसानों ने संबंधित अधिकारियों एवं स्थानीय विधायक को आवेदन पत्र प्रस्तुत किया था बिजली की समस्या के चलते रबी की फसल खराब होने की कगार पर पहुंच गई है समस्या का समाधान ना होते दिख किसानों में शासन प्रशासन को लेकर गुस्सा बढ़ता जा रहा है आज बड़ेराजपुर के पूरे बड़े किसान तहसील कार्यालय के सामने हजारों की संख्या में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं अगले दो-तीन दिनों के अंदर बिजली की समस्या का समाधान नहीं निकाला जाता है तो किसान नेशनल हाईवे 30 को पूरी तरीके से जाम करने चक्काजाम की चेतावनी प्रशासन को दे रहे हैं इस अनिश्चितकालीन हड़ताल में बड़ेराजपुर छेत्र के किसान जेठूराम मंडावी सरपंच संघ के अध्यक्ष हिरासिंग नेताम,सरपंच बड़ेराजपुर रामसाय मरकाम, बांसकोट से राजेश साहू ,सरपंच गहरी और लगभग 25_30ग्राम पंचायतों के सरपंच बड़ी संख्या में किसान शामिल है।



