महतारी वंदन सम्मेलन में सुरडोंगर मैदान पहुंचे विधायक नीलकंठ टेकाम–आज पैसे ट्रांसफर होंगे महिलाओं के खाते में।

केशकाल/महफूज अली–केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम सूरडोंगर खेल मैदान में हो रहे महतारी वंदन सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे ,आज छत्तीसगढ़ की 72 लाख महिलाओं को ₹1000 प्रति माह की दर से पैसे बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की वर्चुअल उद्बोधन के बाद महिलाओं के खाते में एक ₹1000 ट्रांसफर किए जाएंगे इस अवसर पर विधायक नीलकंठ टेकाम भी खेल मैदान सुरडोंगर पहुंचे और महिलाओं को बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई इस कार्यक्रम में केशकाल नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर खान बीजेपी के जिला महामंत्री श्री आकाश मेहता युवा नेता बीजेपी भूपेश चंद्राकर वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण दत्त उपाध्याय जितेंद्र साहू एवं अन्य नेता साथ ही सभी विभागों के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित हुए, नीलकंठ टेकाम के उद्घोशन के बाद माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का उद्बोधन होना है उसके पश्चात माननीय देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उद्बोधन के बाद छत्तीसगढ़ की 72 लाख से भी ज्यादा महिलाओं के खाते में एक ₹1000 बटन दबाकर ट्रांसफर किया जाएगा बड़ी संख्या में केशकाल ब्लॉक की महिलाएं इस कार्यक्रम में शामिल हुई महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला।

Leave a Comment

और पढ़ें