
महफूज़ अली/केशकाल–केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम अंतागढ़ से रायपुर की ओर जाते वक्त उनके काफिले में शामिल फॉलो वाहन निर्माणाधीन रोड में पड़े बड़े पत्थर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया इस दुर्घटना में फॉलो वाहन में सवार दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं जिन्हें भानु प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम पूरी तरह सुरक्षित है मौके पर विधायक ने अपने फॉलो में लगे पुलिस कर्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानु प्रतापपुर पहुंचा भानु प्रतापपुर रोड पर निर्माणाधीन सड़क निर्माण कार्य को लेकर कुछ दिनों पूर्व ही विरोध प्रदर्शन हो चुका है और इस लापरवाही के चलते छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय विधायक नीलकंठ टेकाम का काफिला भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया फिलहाल पुलिस कर्मियों का इलाज जारी है और केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम पूरी तरह सुरक्षित है।

