
नरेश पाण्डे/कोंडागांव : संकुल केन्द्र-कोपरा शा.हा.से.कोपरा के प्राचार्य -श्रीमहाशंकर भास्कर,लम्बोदर राना, गौरीशंकर गुप्ता, चन्द्र कुमार कोरेशिया, राजेन्द्र कुमार खर्रे, श्रीमती -सीमा कुमारी के सानिध्य में –
-प्रधानमंत्री द्वारा बच्चों से ‘परीक्षा पर चर्चा’ विषय से संबंधित बातें की गई। जिसको पूरे भारत में देखा गया बड़े पर्दों के माध्यम से जिसको स्कूल के द्वारा बच्चों को दिखाया गया। शा.हा. से.कोपरा में भी बच्चों को प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पर चर्चा’ को बच्चों को दिखाया गया जिसमें हमारे संकुल केन्द्र-कोपरा के शास. हायर सेकंडरी एवं चार माध्यमिक स्कूल के बच्चों को इस विषय से संबंधित चर्चा प्रधानमंत्री के द्वारा कही गई बातों को दिखाया गया.
बच्चों ने बड़ी ही ध्यान से उनकी बातों को सुना और अमल करने की बात कही ,प्रधानमंत्री द्वारा इसमें परीक्षा के समय होने वाली दिक्कतें तथा मोबाइल संबंधित जो विकार है एवं मोबाइल को किस तरह से अपने प्रयोग के लिए तथा उसके अत्यधिक प्रयोग से बचने के लिए भी बताया। खास तौर पर खाते वक्त जो बच्चे मोबाइल इस्तेमाल करते हैं उसके बारे में भी प्रधानमंत्री के द्वारा बातें कही गई और इन सब से दूरी बनाकर तथा जरूरत के समय उपयोग में लाने की बात कही गई।

