कोण्डागांव ठेकेदार संघ हुआ गठन, अध्यक्ष कानमल जैन, सचिव बने अमृत लाल पटेल….

नरेश पाण्डे/कोण्डागांव। NEWS CG24

ठेकेदार संघ गठन को लेकर ठेकेदारों की बैठक संपन्न.एक माह में दूसरी बैठक में होगा संघ का विस्तार

कोंडागांव मुख्यालय में स्थित ऑडिटोरियम में जिले के ठेकेदारो की संघ गठन हेतु बैठक हुई। बैठक में जिले के ठेकेदार उपस्थित हुए। बैठक में सर्व सम्मति में कानमल जैन को ठेकेदार संघ का अध्यक्ष व अमृतसर पटेल को जिला सचिव चुना गया है, ठेकेदारों की आगामी बैठक में जिला कार्यकारिणी की घोषणा होगी। जिला अध्यक्ष कानमल जैन ने बताया कि ठेकेदार राज्य व केंद्र सरकार के विकास कार्य का एक अंग है लेकिन ठेकेदार को हो रही परेशानियों को स्थानीय जिला प्रशासन व अधीनस्थ कर्मचारी नहीं समझ पा रहे,

क्योंकि हर निर्माण कार्य में मुरूम की जरूरत रहती है, जिसका जिले में एक भी खदान जिले में नहीं है । निर्माण कार्य के मेंटेनेंस को भी लेकर बहुत सारे नियम है जैसे सड़क का निर्माण कार्य के लिए केंद्र सरकार के द्वारा मेंटेनेंस कार्य हेतु 18 पर्सेंट जीएसटी साथ भुगतान किया जाता है इस तरह छत्तीसगढ़ सरकार भी 18 पर्सेंट जीएसटी जोड़कर भुगतान करें जिससे ठेकेदार को आर्थिक छती ना हो ,साथ ही निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद भी ठेकेदारों को 6 महीना 7 महीना भुगतान के लिए घूमना पड़ता इन परेशानियों को सामना ठेकेदारों को ना करना पड़े।

इस दौरान शरद सेन,श्याम सिंह, सैयद कदर, श्रीराम नेताम,महावीर तातेड़, भारत जैन, मनीषदेवांगन, आरिफ खान, इंद्रदेव श्रीवास्तव, दीपक चंद, ज्ञान सिंह चंदेल, शिशिर श्रीवास्तव, अजय लाल, महावीर जैन, सुशील शर्मा, असलम मंसूरी, रितेश गांधी, हर्ष मोहन सिंह, दुलारे मियां, रमेश सिंह, श्री जैन, शेखर जैन, प्रमोद कुमार गुप्ता, अनीश मंसूरी, श्रीराम नेताम, भुवन, शशांक गुप्ता, सुरेंद्रसोंपीपरे, विदेश कुमार चंदेल, कृष्णा कुमार, दीपेश अरोरा, पी एच आनंद, अंकुश जैन, गौतम चंद चोपड़ा, अनिल वाजपई, वरुण माहिती सहित बड़ी संख्या में ठेकेदार उपस्थित हुए।

Leave a Comment

और पढ़ें