34वॉं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारम्भ

जगदलपुर(नरेश पाण्डे) – पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया की सड़क सुरक्षा के संबंध में लगातार आयोजित की जा रही जागरूकता अभियान के कारणवश बस्तर संभाग में वर्ष-2019 की तुलना में वर्ष-2023 में सड़क दुर्घटनाओं में 12 प्रतिशत कमी तथा उक्त सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले व्यक्तियों के आकड़ा में 32 प्रतिशत की कमी आई। लेकिन दूसरी ओर सड़क दुर्घटनाओं में से हो रही जनहानि में प्रतिवर्ष वृद्धि होती जा रही है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में बस्तर संभाग के समस्त सातों जिलों में कुल-1631 सड़क दुर्घटनाओं में 675 व्यक्तियों की मृत्यु हुई तथा 1899 व्यक्ति घायल हुये, जो वर्ष 2023 में कुल 1445 सड़क दुर्घटनाओं में 867 व्यक्तियों की मृत्यु तथा 1294 व्यक्ति घायल हुये।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि सड़क सुरक्षा के संदर्भ में आगामी दिनों में 3ई फॉर्मूला के विषय वस्तुओं पर केन्द्रीत कार्यवाही की जावेगी।

विजय दयाराम कलेक्टर, जिला बस्तर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त प्रकार की उपयोगिता को संबोधित करते हुये यातायात नियमों को पालन किये जाने सबकी संयुक्त जिम्मेदारी तथा प्राथमिकता होना बताया गया।

पुलिस अधीक्षक बस्तर, शशी मोहन सिंह द्वारा बस्तर जिला अंतर्गत सड़क सुरक्षा के संबंध में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा की जा रही प्रयासों के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम में अपना उद्बोधन के दौरान पद्मश्री श्री धर्मपाल सैनी एवं नगर पालिका निगम, जगदलपुर के नेता प्रतिपक्ष  संजय पाण्डे द्वारा भी समस्त सड़क उपयोगिताओं को जिम्मेदारी पूर्वक वाहन चलाना तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु अपील की गई।
बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर, कोतवाली परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष मनीष शर्मा, वरिष्ठ पार्षदगण योगेन्द पाण्डे, सुरेश गुप्ता, गणमान्य नागरिकगण, विद्यार्थियों, प्राचार्यो, अभिभावकगण एवं पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारिगण और अन्य उपस्थित रहें।

Leave a Comment

और पढ़ें