
केशकाल। संयुक्त संचालक जगदलपुर संजीव श्रीवास्तव ने केशकाल विकासखंड के स्कूलों का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया।सुबह से पहुंचे संयुक्त संचालक ने शाला समय का पालन न करने वाले शिक्षको को हिदायत दी ।
केशकाल के ब्लॉक कॉलोनी प्राथमिक माध्यमिक शाला,बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केशकाल, सेजेस केशकाल,प्राथमिक शाला कोहकामेटा,माध्यमिक शाला कोहकामेटा ,हाई स्कूल कोहकामेटा,प्राथमिक शाला चिखलाडीही,मध्यमिक शाला गौरगांव का निरीक्षण कर बच्चों का शैक्षणिक स्तर की जांच की।
कमजोर बच्चों के आधा सत्र बीत जाने पर भी शैक्षणिक सुधार नही हो पाने पर नाराजगी व्यक्त की।वही शाला में भौतिक संसाधन की कमी पर भी शीघ्र कमी दूर करने के निर्देश दिए।
कक्षा में बच्चो से गणित इंग्लिश के प्रश्न ,20तक पहाड़ा पूछने पर सही जवाब नही मिलने से विषय शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाई ।एवम वेतन रोकने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
शाला में प्रतिदिन शिक्षको को दैनंदिनी भरने को कहा। शिक्षको की कमी एवम शिक्षा को देखते हुए विकासखंड के अधिकारियों को भी चेकिंग करने और शिक्षको को प्रशिक्षण से मुक्त रखने के निर्देश दिए।शाला में सुधार नही होने पर संकुल समन्वयको को भी शोकाज जारी करने की कार्यवाही के निर्देश दिए है।इस दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी सी एल मंडावी,एबीईओ मोइन शेख,बीआरसी प्रकाश साहू, बीआरपी बलराम नाग,बनिया कुंजाम,संकुल समन्वयक शोएब अली संयुक्त संचालक के साथ रहे।

