
केशकाल–कानून व्यवस्था को लेकर रहें चौकस
कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने दण्डाधिकारियों को दिए निर्देश
कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने कानून व्यवस्था को लेकर सभी दण्डाधिकारियों को चौकस रहने के निर्देश दिए। बुधवार को जिला कार्यालय के एनआईसी के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित संक्षिप्त बैठक में कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों से कहा कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह चौकस रहें और कानून भंग करने वाले लोगों के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने इसके साथ ही अत्यावश्यक वस्तुओं की उपलब्धता बनाए रखने के लिए भी निर्देशित किया।


