केशकाल चालक संघ ने नए बने कानून के विरोध में बड़ी गाड़ियों के लिए नेशनल हाईवे किया बंद।

केशकाल –केशकाल चालक संघ संगठन ने केशकाल के विश्रामपुरी चौक में केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए हिट एंड रन कानून के संशोधन के विरोध में आज केशकाल नेशनल हाईवे बंद कर दिया है केशकाल में आज साप्ताहिक बाजार भी है ,और साप्ताहिक बाजार के दिन आम दिनों से ज्यादा भीड़ रहती है ,हड़ताल के चलते केशकाल चालक संघ ने विश्रामपुरी चौक पहुंचकर बड़ी गाड़ियों को पूर्णतः बंद करवा दिया है। जो बड़ी गाड़ियां गिनती की चल रही थी उसे भी ट्रक चालक संघ ने बंद करवा दिया है।

पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में नए कानून के विरोध में ट्रक ड्राइवर एवं चालक संघ हड़ताल पर है, तीन दिवसीय हड़ताल का आज दूसरा दिन है ,और यूनियन काफी आक्रोश में दिख रहे हैं जगदलपुर से रायपुर और रायपुर से जगदलपुर की ओर चलने वाली बसों के पहिए भी हड़ताल के चलते थम गए हैं लोग पेट्रोल पंप पर लंबी-लंबी लाइन लगाकर पेट्रोल और डीजल खरीद रहे हैं लोगों को आशंका है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की दिक्कत हो सकती है वही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय हड़ताल को देखते हुए उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ आज 3:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीटिंग करेंगे और हालात का जायजा लेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें