

ग्राम पंचायत साले भाट पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा वेन
ग्रामपंचायत साले भाट विकास खण्ड केशकाल में पहुंचा विकसित भारत संकल्प यात्रा वेन का हर्षउल्लास के साथ स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में अनुभागीय आधिकारी राजस्व के तत्वाधान में शासन के विभिन्न योजनाओं के संबंध में शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में समस्त ग्रामीणों द्वारा विभिन्न समस्याओं एवम् गांव के विकास से संबंधित का आवेदन जमा कराएं। विभिन्न हितग्राहियों ने शासन से मिल रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में अपनी फीड बेक दिए।साथ ही इस कार्य क्रम में सहायक कमांडेंट ओ पी बिश्नोई G-188 बटालियन CRPF दादरगढ़ द्वारा हाई स्कूल और माध्यमिक शाला के बच्चों को विभिन्न खेल सामग्री वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में एस डी एम शंकर लाल सिन्हा, तहसील दार आशुतोष शर्मा मुख्य कार्यपालन आधिकारी रामेश्वर महापात्र ,नोडल अधिकारी कुंवर सिंह एस डी ओ पीडब्ल्यूडी, डी पी टांडे डी डी ए एग्रीकल्चर, संकुल प्राचार्य फणीश्वर साहू , खण्ड स्रोत समन्वयक प्रकाश साहू ग्राम सरपंच समलू राम कुंजाम एवम् समस्त आधिकारी कर्मचारियों सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहें।

