किसानों को सरकार की घोषणा की प्रतीक्षा

केशकाल–छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के रिजल्ट में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज कर सरकार का गठन कर लिया है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के दौरान घोषणा पत्र में अनेकों वादे किए थे जिसमें से दो प्रमुख वादे जो सीधे जनता को लाभ पहुंचाने वाले थे जिसमें से किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी 3100 में तत्काल भुगतान करने की बात कही गई थी। धान खरीदी तिथि तय होने के बाद भी किसान धान खरीदी केंद्र में नहीं पहुंच रहे थे, सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेवसाय के शपथ ग्रहण के पश्चात अब धान खरीदी केंद्रों में भीड़ दिखने लगी है, लेकिन किसानों को अभी भी सरकार की तरफ से 3100 रुपए में धान खरीदी की घोषणा का इंतजार है छत्तीसगढ़ सरकार श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री शपथ लेने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में 3100 रुपए से धान खरीदी की घोषणा नहीं करने से किसानों में नाराजगी देखने को मिल रही है। किसानों को उम्मीद है की बहुत जल्द सरकार की तरफ से ₹3100 में धान खरीदी की घोषणा की जाएगी एवं जो किसान धान बेच चुके हैं उन्हें भी 3100 रुपए की दर से बचा हुआ भुगतान किया जाएगा।
वही छत्तीसगढ़ के चुनाव में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भारतीय जनता पार्टी को मतदान किया अब छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की घोषणा होने का इंतजार है, भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी वादों में छत्तीसगढ़ की महिलाओं को प्रतिवर्ष ₹12000 की राशि देने की बात कही थी।

Leave a Comment

और पढ़ें