छग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने किया विधायक नीलकंठ का शानदार स्वागत

*छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ केशकाल द्वारा किया गया नए विधायक नीलकंठ टेकाम का भव्य स्वागत*
केशकाल शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे नवनिर्वाचित विधायक एवं कोंडागांव जिले के पूर्व कलेक्टर के नगर आगमन पर छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ केशकाल इकाई द्वारा फूलों की गजमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया ।साथ ही संघ के पदाधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ देकर के शुभकामनाएं दी गई।
प्रांत अध्यक्ष केदार जैन के निर्देशानुसार एवम जिलाध्यक्ष कोशल नेताम के मार्गदर्शन में भारी संख्या में उपस्थित संगठन के लोग सुबह से ही एकत्र होने लगे थे और उन्होंने पोस्टर, फ्लेक्स लगाकर नवनिर्वाचित विधायक के स्वागत की तैयारी की थी।
जैसे ही विधायक का आगमन बाजार चौक के पास हुआ छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अमित मंडावी, जिला प्रवक्ता रोशन हिरवानी, जिला संरक्षक शफीक भारती, मीडिया प्रभारी शोएब अली ने फूलों की बुके के साथ नीलकंठ टीकाम का स्वागत किया एवं बधाई दी। इसके अलावा वहां आए जगदलपुर विधायक किरण देव ,आकाश मेहता,रामेश्वर उसेंडी का भी संघ की तरफ से स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में श्यामलाल कोर्राम,चंद्र किशोर सलामे ,बलराम नाग,मोहित नेताम, दिलीप गुप्ता, सहदेव मरकाम,कुशल बेध, भरत नागवंशी,दिनेश नाग,भुनेश्वर ध्रुव,महेश शोरी, दीनदयाल समरथ,रमेश धनेलिया,राधेश्याम मंडावी,मोइन शेख,भुनेश्वर यादव,बाबूलाल नाग,बनिया कुंजाम आदि शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें