
केशकाल। नवनिर्वाचित विधायक नीलकंठ टेकाम के प्रथम नगर आगमन पर केशकाल नगर में जोरदार तैयारी चल रही है। विश्वस्थ सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आज दोपहर 12:00 बजे नीलकंठ का आगमन केशकाल में हो रहा है। सर्वप्रथम घाटी के प्रसिद्ध मंदिर में पूजा अर्चना के बाद नवनिर्वाचित विधायक पंचवटी के रेस्ट हाउस पहुंचेंगे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शानदार स्वागत किया जाएगा साथ ही विभिन्न संघ संगठनो के पदाधिकारी एवं समाज प्रमुख भी सौजन्य भेंट करेंगे। कार्यकर्ताओं द्वारा मांदरी और डीजे की धुन में पंचवटी से बोरगांव रावण भाटा तक विजय जुलूस निकाला जाएगा जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित होंगे।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ केशकाल, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ, सर्व संकुल समन्वयक संघ,सभी विभाग प्रमुख, एवं समाज प्रमुख नव निर्वाचित विधायक का स्वागत करेंगे।

