महेंद्रा बस में लगी आग, यात्रियों ने खिड़की के सहारे कूद कर बचाई जान : लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

 

आज तड़के सुबह 4 बजे महेंद्रा ट्रेवल्स की बस जो रायपुर से जगदलपुर जा रही थी, केशकाल के समीप उस बस में अचानक आग लग गई, आग लगते ही अफरा तफरी मच गई, यात्रियों ने बमुश्किल खिड़की के सहारे कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन यात्रियों का लाखों का सामान पुरी तरह से जलकर खाक हो गया

घटना की सुचना मिलते ही केशकाल पुलिस थाने की टीम घटनास्थल पहुँच गई थी, कुछ यात्रियों के घायल होने की भी सुचना है, जिनका इलाज केशकाल अस्पताल में किया जा रहा है, घटना के बाद चालक-परिचालक फरार हो गए हैं, घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है

Leave a Comment

और पढ़ें