महादेव सट्टा ऐप मामले के आरोपी असीम दास के पिता ने की ख़ुदकुशी, कुएं में तैरती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां महादेव सट्टा ऐप (mahadev satta app) मामले में गिरफ्तार असीम दास के पिता सुशील दास ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम अछोटी में रूपेश गौतम के फॉर्म हाउस में असीम दास के पिता सुशील दास करीब पांच साल से चौकीदारी का काम करते थे. वह फॉर्म हॉउस में बने कमरे में ही रहते थे. सोमवार की रात को करीब 11:30 बजे फॉर्म हाउस में मौजूद कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी. मंगलवार को उनकी लाश कुएं तैरती दिखी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया.

अंडा थाना प्रभारी आनन्द शुक्ला ने बताया कि ग्रामीणों और सुशील दास के सहकर्मियों से पूछताछ में उन्हें पता चला कि सुशील दास कुछ दिनों से बहुत परेशान थे. फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है.

✒️ *नरेश पाण्डे कोंडागांव*
???? +91 7879593555
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें ????????
https://youtube.com/@newscg2416?si=lbU_eKlcqMsOw-Sj

website : newscg24.in

छत्तीसगढ़ की हर छोटी बड़ी खबरों को चैनल पर लगवाने के लिए हमसे संपर्क करें ।

Whatsapp ग्रुप में शामिल होने के लिये नीचे दिए लिंक में क्लिक करिए और छत्तीसगढ़ के खबरो से अपडेट रहिये
Follow this link to my whatsapp group : ????????

https://chat.whatsapp.com/IxXACzUpa4sFSCVWX2AQLK

Leave a Comment

और पढ़ें