*प्रतिबंधित नशीली दवाएं लेकर ग्राहक ढूंढ रहे दो युवकों से मिली 2925 नग गोलियां, हुए गिरफ्तार*

जगदलपुर। अवैध रूप से प्रतिबंधित दवाएं लेकर जाते दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि बड़े पैमाने पर आरोपी प्रतिबंधित नशीली दवाएं खपाने की तैयारी कर रहे थे। उनके कब्जे से पुलिस ने 2925 नग टैबलेट जब्त की हैं। इसके साथ ही उनके कब्जे से 2 हजार रूपए भी बरामद किए गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक सिटी कोतवाली को सूचना मिली थी कि आसना के पास एक बाइक सवाल और हाटगुड़ा में एक युवक द्वारा अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली गोलियों को अपने पास रखकर ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। इस पर दो अलग-अलग टीमें उनके पास पहुंची और घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया।

आरोपियों में पल्ली चकवा निवासी दिनेश पांडे ने अपने बैग में एल्प्राजोलम, एल्प्राकैन की 1800 नग टैबलेट और कुम्हारपारा निवासी घासीराम नाग के कब्जे से एल्प्राजोलम व एल्प्राकैन के 1125 नग टैबलेट जब्त किए। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में सिटी कोतवाली टीआई लीलाधर राठौर, उपनिरीक्षक प्रमोद ठाकुर, लोकेश्वर नाग, प्रधान आरक्षक अनंत बघेल, उमेश चंदेल, अनिल कन्नौजे, आरक्षक युवराज सिंह, रवि सरदार, भीगु कश्यप, नकुल नरेटी शामिल थे।

????️ नरेश पाण्डे

???? +917879593555

Leave a Comment