

कांकेर :- छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर ग्रामीण युवक को मौत की सजा देने की सूचना दी है. नक्सलियों ने घटनास्थल पर बैनर लगाकर इस बात की पुष्टि की है.
बताया जा रहा है कि, नक्सलियों ने ग्राम गोमे में जनअदालत लगाकर हत्या करने की बात कही है. मृतक युवक का नाम अमर सिंह उइका बताया जा रहा है. युवक अमर सिंह पर डीआरजी के लिए मुखबिरी कर दो ग्रामीणों की हत्या करने का नक्सलियों ने आरोप लगाया है. इस घटना की जिम्मेदारी रावघाट एरिया कमेटी ने ली है.

