हत्या के फरार आरोपी को माकड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार,गोली मारकर बड़े भाई ने की थी छोटे भाई की हत्या

कोंडागांव। कोंडागांव विधानसभा चुनाव से एक दिन पूर्व हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने बंदूक सहित गिरफ्तार किया है। आपकों बता दें कि दि 6 नवंबर के रात्रि 8:30 बजे करीब आरोपी नंदकुमार नाग अपने पिता मंगलूराम नाग से समाज में मिलवाने की बात को लेकर गाली-गलौज झगड़ा विवाद कर रहा था। आरोपी नंदकुमार नाग की पत्नी पुनीता नाग अपने पति को समझा रही थी। उसी समय नंदकुमार नाग के छोटे भाई राजेन्द्र नाग की पत्नी रोहिणी नाग अपने पति राजेन्द्र नाग को फोन करके बुलाई, राजेन्द्र नाग घर पहुंचकर अपने बड़े भाई नंदकुमार नाग को झगड़ा नहीं करने और जो भी बात है सुबह करने के संबंध में समझा रहा था। तब आरोपी नंदकुमार नाग अत्याधिक गुस्से में आकर घर के अंदर जाकर वहां रखे अपने अवैध भरमार बंदूक को घर से निकाल कर आया और आंगन में खड़े अपने छोटे भाई राजेन्द्र नाग के उपर चला दिया। भरमार बंदूक का छर्रा राजेन्द्र नाग के छाती पर जा लगा, जिससे घटना स्थल पर ही राजेन्द्र नाग की मृत्यु हो गई। आरोपी नंदकुमार नाग घटना कारित कर घर के बाड़ी तरफ से खेत जंगल की ओर फरार हो गया। प्रार्थिया रोहिणी नाग के रिपोर्ट पर थाना माकड़ी में अपराध क्रमांक 63/ 2023 धारा 302 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

एसपी ने दिए थे निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोंडागांव पुलिस अधीक्षक अक्षय कुमार के निर्देशानुसार एवं दौलतराम पोर्ते अति. पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव व निमितेश सिंह पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव के मार्गदर्शन में आरोपी को पकड़ने के लिए निरीक्षक विनोद साहू के नेतृत्व में थाना माकड़ी एवं साईबर सेल कोण्डागांव की संयुक्त टीम गठित की गई थी। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं संयुक्त टीम के प्रयास से तथा मुखबिर के सूचना के आधार पर आरोपी नंदकुमार नाग पिता मंगलूराम नाग (37 वर्ष) जाति हल्बा निवासी झाकरपारा माकड़ी, थाना माकड़ी, जिला-कोण्डागांव को ग्राम जलंगपार जिला नबरंगपुर ओड़िशा के जंगल से घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी नंदकुमार नाग के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक भरमार बन्दूक तथा भरमार बंदूक में उपयोग होने वाले बारूद, लोहे के टुकड़े एवं पटाखा को जब्त किया गया। आरोपी नंदकुमार नाग को पर्याप्त साक्ष्य सबूत के आधार पर दिनांक-19 नवंबर को विधिवत गिरतार किया गया,जिसे न्यायालय के आदेश पर न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल जगदलपुर भेजा जा रहा है।

इन्होंने की कार्रवाई

पर्यवेक्षक विनोद साहू, सउनि राकेश कुमार भोयर, प्र आर मोनाराम मंडावी, सहदेव कुंजराम, आरक्षक प्रकन मंडावी, गंगा मराराम नेताम, केमेन्द्र उइके, योगेन्द्र ध्रुव, कोदूराम नेताम, मनेत्र मंडावी तथा साईबर सेल कोंडागांव से प्रधान आरक्षक प्रभाकर देहारी, आरक्षक बीजू यादव ,मनोज मरकाम शामिल रहे।

Leave a Comment