राहुल गांधी की बड़ी घोषणा छत्तीसगढ़ में केजी से पीजी तक की शिक्षा होगी फ्री

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 आज 28 अक्टूबर को राहुल गांधी केशकाल विधानसभा की फरसगांव ग्राम में जनसभा को संबोधित करते हुए एक बड़ी घोषणा

छत्तीसगढ़ में अब केजी से लेकर पीजी तक सरकारी स्कूल कॉलेज की पढ़ाई होगी पूरी तरह से फ्री अब किसी भी सरकारी संस्था में पढ़ाई के लिए किसी भी प्रकार का पैसा नहीं लिया जाएगा छत्तीसगढ़ में अब शिक्षा होगी टोटल फ्री बड़ी संख्या में राहुल गांधी को देखने व सुनने लोगों की भीड़ उमड़ी थी जनसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव विधानसभा अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी शैलजा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज एवं राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे कार्यक्रम की मुख्य बातें राहुल गांधी ने मंच के माध्यम से कही कि हम जो कहते हैं वह करते हैं पहले चुनाव में हमने कर्ज माफी का वादा किया था और पहले ही कैबिनेट में किसानों का कर्ज हमने माफ किया ऐसा ही ₹2500 क्विंटल में धान खरीदी का वादा हमने किया था आज 2640 रुपए में धान की खरीदी छत्तीसगढ़ सरकार कर रही है अब की बार अगर कांग्रेस की सरकार आप सब के आशीर्वाद से बनती है तो पुनः किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा 20 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदी की जाएगी और एक बड़ी घोषणा छत्तीसगढ़ सरकार बनने के बाद जातिगत जनगणना भी करवाई जाएगी इसी के साथ साढे 17 लाख परिवारों को इंदिरा आवास का लाभ भी दिया जाएगा एक बड़ी घोषणा आज मंच से राहुल गांधी ने की छत्तीसगढ़ में अब किसी भी सरकारी स्कूल कॉलेज में शिक्षा टोटल फ्री रहेगी शिक्षा के लिए अब किसी भी प्रकार का शुल्क छत्तीसगढ़ सरकार नहीं लेगी इससे पहले कर्ज माफी का वादा और अब छत्तीसगढ़ में शिक्षा फ्री यह दो प्रमुख घोषणाएं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के अंदर जोश एवं उत्साह भर रही है अब आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी इन घोषणाओं का मुकाबला किस प्रकार करती है इसका इंतजार छत्तीसगढ़ की जनता को भी है और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के भी अंदर घोषणा पत्र का इंतजार देखने को मिल रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें