

छत्तीसगढ़ विधानसभा 2023 केशकाल विधानसभा के फरसगांव में 28 अक्टूबर दोपहर 2:30 बजे कांग्रेस पार्टी की जनसभा को संबोधित करेंगे कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक राहुल गांधी कांग्रेसियों को इस सभा से काफी उम्मीदें हैं कोंडागांव विधानसभा एवं केशकाल विधानसभा में तैयारियां जोर-शोर से चल रही है दोनों ही विधानसभा के प्रत्याशी राहुल गांधी का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं और चुनावी माहौल अपने पक्ष में करना चाहते हैं कांग्रेसियों को इस बात की भी उम्मीद है कि इस जनसभा में राहुल गांधी कुछ बड़ी घोषणा कर सकते हैं और उस घोषणा का असर विधानसभा केशकाल के अलावा पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी हो सकता है।

