

केशकाल विधानसभा चुनाव को लेकर अब खुमार चढ़ता दिख रहा है ।आज केशकाल विधानसभा के विश्रामपुरी में कंप्यूटर कक्ष एवं ग्राम बड़ेराजपुर में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन श्री सीताराम बाथम केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त मध्यप्रदेश सरकार एवं प्रभारी विधानसभा केशकाल के हाथों किया गया दोनों ही कार्यक्रमों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भरी संख्या में उपस्थित रहे । चुनाव कार्यालय उद्घाटन के मौके पर ग्राम बड़ेराजपुर में विधानसभा प्रभारी सीताराम बाथम ने मेरा बूथ सबसे मजबूत का नारा दिया एवं जीत की तैयारी पूरे जोर-शोर से करने की कार्यकर्ताओं को हिदायत दी।कार्यक्रम में तरुण साना जिला महामंत्री, आकाश मेहता जिला महामंत्री,संगीता पोयम,मंडल अध्यक्ष परदेसी राम नाग,दया सिंधु राणा,राजमन शोरी,गीतेश पांडे,अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

