
*केशकाल एवं फरसगांव में निकाला गया फ्लैग मार्च*

*कोण्डागांव, 10 अक्टूबर 2023/* सोमवार को आदर्श अचार संहिता लागू होते ही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी एवं पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के आदेशानुसार जिले में धारा 144 लागू कर दी गयी है। अचार संहिता एवं धारा 144 का सही ढंग से अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केशकाल एवं फरसगांव नगरों में सशस्त्र फ्लैग मार्च निकाला गया। इस अवसर पर केशकाल में एसडीओपी भूपत सिंह एवं थाना प्रभारी आनंद सोनी के नेतृत्व मंे केशकाल थाना परिसर से मुख्य मार्ग होते हुए विश्रामपुरी चौक से वापस थाना परिसर तक सशस्त्र फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान केशकाल पुलिस ने आम जनता से आदर्श आचार संहिता एवं धारा 144 के नियमों का पालन करते हुए क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया। फरसगांव में एसडीओपी अनिल कुमार एवं तहसीलदार जय कुमार नाग के नेतृत्व में मुख्य मार्गों से होते हुए थाना परिसर से फ्लैग मार्च निकालते हुए नगरवासियों से आचार संहिता का पालन करने की अपील की

