ग्राम पंचायत हरवेल में हरेली त्योहार हुआ सम्पन्न*

*ग्राम पंचायत हरवेल में हरेली त्योहार हुआ सम्पन्न*

*फरसगांव/विश्रामपुरी* ~ *कोंडागांव जिले के विकासखंड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हरवेल में 17 जुलाई दिन सोमवार को हरियाली (हरेली) त्यौहार छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार धुमधाम के साथ हाई स्कूल हरवेल मैदान में सम्पन्न हुआ मनाया गया जिसमें ग्राम पंचायत हरवेल पुजारी द्वारा पुजा अर्चना करके कबड्ड़ी खेल से शुरूआत किया गया जिसमें हरवेल ओर‌ डिहीपारा के मध्य 18+ पुरुष वर्ग के बीच खेला गया जिसमें डीहीपारा ने 17-20 अंक से आगे रही और डिहीपारा विजयी रहा जिसमें छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों में ग्राम पंचायत हरवेल सरपंच महोदया द्वारा सभी प्रतिभागियों को हरेली तिहार की शुभकामनाएं और बधाई दी जिसमें अनेक प्रकार के खेल खेला गया खो -खो कबड्ड़ी वालीबाल फुगड़ी गिल्ली डंडा पिठुल रस्सी खींच आदि

और साथ में शिक्षक गुलशन मरकाम, धर्मराज नागवंशी, श्रीमती सुखबती नेताम एवं श्री ईश्वर नाग का इस खेल में महत्वपूर्ण योगदान रहा

जिसमें प्रमुख रूप से मौजूद रहे ग्राम पंचायत हरवेल सरपंच महोदया श्रीमती संनबती महेश नेताम,उप सरपंच बालसिंह मंडावी,पंच हेमलाल मरकाम,विजय पांडे, मोतीलाल नेताम,सोपसिंग नेताम,अघन सिंह मंडावी,हीरामन नेताम,पनकु मरकाम ग्राम पुजारी रामलाल मंडावी (पुजारी), मंगतर मंडावी (गायता ), लक्ष्मीनाथ मंडावी (ग्राम पटेल) एवं आदिवासी युवा संगठन के सभी सदस्य एवं राजीव युवा मितान कल्ब के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

Leave a Comment