जिले के विद्यार्थियों को जेईई एवं नीट जैसी परीक्षाओं में सफलता हेतु शिक्षकों को कलेक्टर ने किया प्रोत्साहित* *जेईई, नेट एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शिक्षकों हेतु उन्मुखीकरण कार्यशाला में शामिल हुए कलेक्टर* *प्रत्येक छात्र को प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु तैयार करने शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण*

*जिले के विद्यार्थियों को जेईई एवं नीट जैसी परीक्षाओं में सफलता हेतु शिक्षकों को कलेक्टर ने किया प्रोत्साहित*

*जेईई, नेट एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शिक्षकों हेतु उन्मुखीकरण कार्यशाला में शामिल हुए कलेक्टर*

*प्रत्येक छात्र को प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु तैयार करने शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण*

*कोण्डागांव, 01 जुलाई 2023/* जिले के विद्यार्थियों को आईआईटी जेईई, नीट एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्कूल के माध्यम से उचित मार्गदर्शन और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने हेतु कलेक्टर दीपक सोनी की पहल पर शिक्षकों के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के अंतिम दिवस में शनिवार को कलेक्टर भी इस कार्यशाला में शामिल हुए। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी बच्चों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के लिए स्कूल के स्तर पर 11वीं कक्षा से ही तैयारी करवाने हेतु शिक्षकों को तैयार करना है। इस कार्यशाला के माध्यम से उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के ऐसे विषय जिन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में मुख्य रूप से पूछा जाता है जैसे भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान तथा गणित के शिक्षकों को पाठ्यक्रम पढ़ाने के साथ बच्चों की प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु तैयारी कराने हेतु जानकारी के साथ अध्ययन सामग्री एवं मॉक टेस्ट पेपर भी उपलब्ध कराये जा रहे है।

इसके कार्यशाला में उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ उनमें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए वातावरण तैयार करना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए शिक्षकों को सभी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में जानकारी समय-समय पर देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जिले में नीट एवं आईआईटी जेईई की तैयारी हेतु संचालित लक्ष्य कोचिंग के संचालन दल द्वारा जिले के शिक्षकों को ऑनलाइन अध्ययन सामग्री के साथ बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने शिक्षकों को प्रतिभावान विद्यार्थियों की पहचान के साथ पालकों से मुलाकात कर बच्चों को प्रोत्साहित करने को कहा। उन्होंने बताया कि जिले के बच्चों के लिए प्रत्येक दो माह में तैयारियों के आंकलन हेतु मानक पेपर तैयार कर परीक्षाओं का आयोजन भी किया जाएगा जिसके माध्यम से बच्चों की तैयारियों का आंकलन भी किया जाएगा और अच्छे अंक लाने वाले बच्चों को प्रोत्साहित किया जाएगा साथ ही अच्छा परिणाम लाने वाले विद्यालयों एवं शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि जिले के सभी विद्यालयों में अध्ययनरत् विज्ञान विषय के विद्यार्थियों को जेईई नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी स्कूली पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल में ही कराई जा सके इस उद्देश्य को लेकर विगत चार दिनों से चल रही शिक्षक उन्मुखीकरण कार्यशाला का आज समापन हुआ। 27 जून से 01 जुलाई तक चली इस कार्यशाला में भौतिक, गणित, रसायन एवं जीवविज्ञान के व्याख्याताओं को गुरूकृपा करियर इंस्टीट्यूट के विषय विशेषज्ञों द्वारा जेईई नीट की परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में टिप्स दिये गये। चार दिन तक चली इस कार्यशाला में प्रथम दिवस पर भौतिकी के 47, दूसरे दिन रसायन के 80, तीसरे दिन जीवविज्ञान विषय के 90 दिन गणित के 54 व्याख्याताओं ने कार्यशाला में हिस्सा लिया। ज्ञात हो कि कोण्डागांव जिले में 200 विद्यार्थियों को जिला प्रशासन द्वारा जेईई, नीट की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था भी की

Leave a Comment

और पढ़ें