
वार्ड में भाजपा का जनाधार खत्म बाहरी प्रत्याशी के बुते कर रहे है चुनाव लड़ने की कोशिश–मनीष श्रीवास्तव

कोण्डागाँव– भगत सिंह वार्ड क्र. 18 में मध्यावधि चुनाव के लिए 27 जून को मतदान होना है, वही 30 जून को परिणाम भी सामने आ जायेगा।उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने की लड़ाई लड़ रहे हैं, ज्ञात हो कि भाजपा ने अपना अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती संगीता देवांगन तो वहीं कांग्रेस से मीनू साहू को अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर चुनाव में उतारा गया है। कई मायने में यह चुनाव अध्यक्ष के ताजपोशी के इर्द-गिर्द घूमता नजर आ रहा है, जहां भाजपाई देवांगन समाज के वोट को साधने में लगे हैं वहीं कांग्रेसी उक्त वार्ड के स्थानीय प्रत्याशी पर अपना दांव खेल रही है।
वरिष्ठ कांग्रेसी मनीष श्रीवास्तव ने भाजपाइयों को आड़े हाथ लेते कहा कि यह भाजपा का कमजोर जनाधार है कि उन्हें जिस वार्ड से चुनाव हो रहा है वहां एक भी प्रत्याशी नसीब नहीं हो सका, वहीं उन्होंने नपा चुनाव में भजपा पर परिवारवाद चलाने की बात भी कही वरिष्ठ कांग्रेसी मनीष ने कहा कि जिस प्रत्याशी को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है उनका पति दूसरे वार्ड से पार्षद है और अपने वार्ड में ही किसी प्रकार की कोई उपलब्धि अब तक हासिल नहीं कर सका वह पति पत्नी दूसरे के वार्ड में जाकर क्या काम कर पाएंगे यह स्थानीय वार्ड वासी भली-भांति जानते हैं और इससे पहले भी भाजपा की निर्वाचित पार्षद के वार्ड से बाहर चले जाने का दंश वार्डवासी झेल चुके हैं।
ज्ञात हो कि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमकुँवर पटेल इसी वार्ड से भाजपा प्रत्याशी के रूप में निर्वाचित हो अध्यक्ष निर्वाचित हुई थी लेकिन उनके असामयिक मृत्यु के बाद अब वार्ड में उपचुनाव हो रहा है।

