सेमेस्टर परीक्षा के प्रश्न पत्र में अनियमितता दिए आंदोलन की चेतावनी*

*सेमेस्टर परीक्षा के प्रश्न पत्र में अनियमितता दिए आंदोलन की चेतावनी*


शासकीय गुंडाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोंडागांव एमएससी केमिस्ट्री एटीकेटी तृतीय सेमेस्टर के छात्र छात्राओं द्वारा आज दिनांक 20 जून 2023 को शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर जगदलपुर छत्तीसगढ़ के कुलसचिव के नाम पर केंद्राध्यक्ष के द्वारा ज्ञापन दिया गया।ज्ञापन में बताया गया है कि कल दिनांक 19 जून 2023 को हमारे तृतीय सेमेस्टर एटीकेटी की परीक्षा में प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा थी। उक्त प्रश्न पत्र में 2021-22 से जारी नवीन पाठ्यक्रम के अनुरूप द्वितीय इकाई के प्रश्नों के बजाय प्रथम इकाई के प्रश्न (जो कि पुराने पाठ्यक्रम की द्वितीय इकाई में थे) आए थे जिससे हम सभी छात्र-छात्राएं द्वितीय इकाई के प्रश्न नहीं बना पाये।द्वितीय इकाई से भी प्रथम इकाई के प्रश्न पूछना तर्क संगत नहीं है, उन्होंने आवेदन के माध्यम से आगे बताया कि कुलसचिव से निवेदन है कि हमें द्वितीय इकाई के अंक बोनस के तौर पर देने की कृपा करें अन्यथा हम सभी छात्रों को विवश होकर आंदोलन की राह पकड़नी पड़ेगी इस दौरान संबंधित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment