आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल केशकाल के वार्षिक समर कैम्प मे पहुचे जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम*

*आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल केशकाल के वार्षिक समर कैम्प मे पहुचे जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम*

केशकल – जिला प्रसासन के निर्देश पर आज केशकाल में स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल केशकाल में आज समर कैम्प 2022 – 2023 का उद्घाटन अवसर पर जिला पंचायत कोण्डागांव के जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम के उपस्थिति में राजकीय गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुवात किया गया। 01 मई से 20 मई तक 20 दिन तक चलने वाले समर कैम्प में प्रतिदिन अलग अलग गतिविधियों से छात्र छात्राओं को अवगत कराया जाएगा , जिले के 1200 से अधिक बच्चे समर कैम्प में शामिल होंगे ।इस समर कैम्प में स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चो के साथ ही विकासखंड के समस्त स्कुलो के बच्चे भी शामिल हो सकते है। 8 से अधिक गतिविधियों में डांस , पेंटिंग , तबला , शिल्प कटाई , चित्रकला , शिल्प खिलौने , अकबेस , नैतिक शिक्षा , समाजिक जागरूकता सहित अनेक गतिविधियों से अवगत कराया जाएगा ,

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम ने बताया कि प्रदेश के मुखिया भुपेश बघेल द्वरा लगातार शिक्षा के क्षेत्र में काम किया जा रहा है , छुट्टियों के समय मे समर कैंप के आयोजन से बच्चो के प्रतिभावो को निखारा जाएगा , जिसको लेकर जिले भर में कार्यक्रम आयोजित किया गया है , आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल की सफल संचालन , के बाद प्रदेश भर में आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की मांग आ रहा है , जहा आने वाले समय मे और भी स्कूल खोला जाएगा ,

इस बीच सगीर अहमद कुरैशी ने बताया कि बच्चो की प्रतिभाओं को निखारने के यह बेहतर प्रयास है जहाँ दूसरे वर्ष जिले में यह आयोजन किया जिस है , अनेक क्रियाकलाप से बच्चो में एक अलग उत्सुकता बना हुआ है ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से यूनुस पारेख , मिल नाथ कोर्राम , अरुण अग्निहोत्री , शाला समिति के अध्यक्ष असफाक कुरैशी ,ओम प्रकाश माला, सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी मोइन शेख , प्राचार्य मनोज डड़सेना , सहित स्कूल के स्टाफ उपस्थित हुए।

Leave a Comment

और पढ़ें