*बावनीमारी संकुल ने दी सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी केशकाल को बधाई*

*बावनीमारी संकुल ने दी सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी केशकाल को बधाई*

केशकाल। संकुल केंद्र बावनीमारी के संकुल समन्वयक मोइनुद्दीन शेख के सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी बनने पर संकुल केंद्र बावनीमारी एवं कुए मारी के समस्त शिक्षकों ने आज बेड़मा मारी के प्रांगण में बधाई समारोह आयोजित किया जिसमें छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष केदार जैन खंड स्रोत समन्वयक प्रकाश साहू मीडिया प्रभारी सैयद शोएब अली को विशेष आमंत्रित किया गया था। सभी शिक्षकों ने जलपान की व्यवस्था कर मोइन शेख एवं अन्य अतिथियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस आयोजन में ब्लॉक अध्यक्ष बलराम नाग बीपीओ माखनलाल कोमरा व मारी क्षेत्र के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। मंच का संचालन रोशन हिरवानी ने किया।

Leave a Comment

और पढ़ें