
*अत्यंत हर्ष उल्लास के साथ शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ ग्राम धामनपुरी का आदर्श मेला*
आस पास के लोगों एवं गांव के लोगों को एक साल से इंतजार रहता हैं देव् मेला(फुलबजार) ज्ञात अनुसार13पाली कोपरा मेला के बाद धामनपुरी का मेला लगता उसी तारतम्य में इस वर्ष भी मेलाभट्टा मैदान में शनिवार को ग्राम की सभ्यता रीति रिवाज द्वारा भब्यता के साथ सर्वप्रथम गांव के सोनकुवर पाट के अगवानी में सुंदर स्वागत अभिनन्दन किया गया औऱ मेला स्थल पर माताओं द्वारा चावल पुष्प अर्पित कर देवताओं के ऊपर पुष्प वर्षा किया गया जो गांव की सदियों पुरानी परंपरा का सुंदर दर्शन कराता रहा पश्चात गांव औऱ आस पास के सियानो द्वारा रंगमंच भवन में मिलन समारोह रखा गया जिसमें सभी सियानो द्वारा आशीष प्रधान किया गया रात्रिकालीन कार्यक्रम ठीक11बजे लोक स्वरांजलि सिहावा नगरी की अति सुंदर प्रस्तुति रही शान्ति बेवस्था कराने में श्री मोतीलाल राठौर, दुखाराम नेताम सरपंच राजेश नेताम आशाराम श्यामलाल नेताम पीलूराम राजमन बाहलु जियालाल धीरपाल तिहारु केजुराम छेदी राम ध्रुव सीताराम गीतेश शर्मा हेमलाल बेदीराम सावंतराम बीरझुराम रजलू मेहतु
का महत्वपूर्ण सहयोग रहा

