
*संवेदनशील सरपंच जेठू राम मरकाम ने 15 मोतियाबिंद पीड़ितों का कराया इलाज।*
*“डरे नही आपका सरपंच आपके लिए सदैव खड़ा है” – मेरे गांव में स्वास्थ्य सेवा में कोई कमी नही होगी – सरपंच जेठू मरकाम।*
*एक ऐसे सरपंच जो अपने ग्रामवासियों के हित की लड़ाई लड़ रहे हैं ,उनकी सेवा में समर्पित होने की पराकाष्ठा यह है कि प्रतिदिन चाहे घर पर हो या ग्राम पंचायत पर हो जनसमस्याओं का निराकरण करने में लगातार जुटे हुए हैं। लगातार दो बार के सरपंच बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत छिंदली के पुराने मिथक को तोड़कर लगातार दो बार के लोकप्रिय जनप्रिय सरपंच श्री जेठू मरकाम जी ग्रामवासियों की समस्याओं को संजीदगी से सुनकर त्वरित मांग को पूरा कर समस्याओं का समाधान करते है। मोतियाबिंद बीमारी से ग्रसित ग्राम पंचायत छिंदली के 15 लोगों को का इलाज करवाने कांकेर स्थित क्लिनिक स्वयं के अपने निजी वाहन एवं स्वयं के खर्चे से कांकेर ले गए एवं नेत्र चिकित्सक (डॉक्टरों) से मुलाकात कर उचित इलाज के लिए निवेदन किए.. जांच उपरांत फल स्वरूप पीड़ितों का सफल ऑपरेशन हुआ। मोतियाबिंद से पीड़ित ग्रामीणों के लिए हर संभव आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिए। आदरणीय सरपंच जी अपने गांव के लोगों के लिए जो जन सेवा कर रहे है वो सेवा समस्त ग्रामवासियों के भरोसे का सम्मान है ,जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का अहसास है, आमजनमानस की तकलीफों को अपनी तकलीफ समझने का अनुकरणीय प्रयास है। सरपंच बनने के बाद दिन रात वातानुकूलित कमरे में बैठने वाले नेता नहीं… ये जेठू मरकाम हैं जिन्हें जनता जनार्दन क्या चाहती है इससे फ़र्क़ पड़ता है। यूँ तो समस्याओं का कोई अंत नहीं पर उन्हें नगण्य करने का जो कार्य छिंदली सरपंच कर रहे हैं इससे हर सरपंच एवं हर जनप्रतिनिधि को प्रेरणा लेनी चाहिए। हमेशा जन चर्चा में रहने वाले छिंदली सरपंच जेठू मरकाम जी का कार्य करने का तरीका ही अलग है जो छिंदली ग्राम के लोगों को काफी पसंद आता है। यह सरपंच जी के कार्यक्षमता का दृष्टिगोचर है। गर्मी, सर्दी और बरसात इन सबसे ज्यादा महत्त्वपूर्ण है क्षेत्र और जनता का विकास। भौतिक संसाधनों के आड़ में जिम्मेदारी से मुख नहीं मोड़ा जा सकता । जनहित सर्वोपरि।*

