
*विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने हाथों संपन्न हुआ सरस्वती सायकल वितरण कार्यक्रम*
*कड़ी मेहनत और लगन व निष्ठा से ही सुदृढ़ भविष्य का निर्माण होगा: संतराम नेताम।*

*छत्तीसगढ़ सरकार में छात्राओं के लिए चल रही सरस्वती साईकल योजना से बड़ेराजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम होनावंडी स्थित Dav Mukhyamantri Public School Honawandi की छात्राएं लाभाविन्त हुई। इन छात्राओं को सरस्वती साईकल योजनान्तर्गत विधायक संतराम नेताम जी ने 16 छात्राओं को साईकल वितरण किया। विधायक केशकाल ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा की राह आसान हुई है। छत्तीसगढ़ में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा छात्राओं के लिए सरस्वती साइकिल योजना चला रही है। सरस्वती साइकिल योजना के तहत 9 वीं कक्षा में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य वर्ग के बीपीएल परिवार की बालिकाओं को साइकिल दी जाती है। ये योजना एक ऐसी महत्वाकांक्षी योजना है जो ना सिर्फ बेटियों को स्कूल आने-जाने में मदद करती है बल्कि बेटियों की शिक्षा की राह आसान हो जाती है।*

