
*पंचायत सचिव तौरेंगा रतन पोयाम गोबर खरीदी में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित*
*कोण्डागांव, 08 फरवरी 2023/* जिला पंचायत सीईओ द्वारा जिले के माकड़ी ब्लाॅक के अंतर्गत ग्राम पंचायत तौरेंगा के पंचायत सचिव रतन पोयाम को गोबर खरीदी में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में संबंधित का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत माकड़ी निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में रतन पोयाम को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। उक्त निलंबित पंचायत सचिव के स्थान पर ग्राम पंचायत तौरेंगा के अतिरिक्त प्रभार का दायित्व ग्राम पंचायत बेलोंडी के पंचायत सचिव श्री अशोक शोरी को सौंपा गया है। ज्ञातव्य हो कि गोधन न्याय योजनातर्गत हर पखवाड़े में गौठान पर न्यूनतम 30 क्विंटल गोबर की खरीदी किये जाने के निर्देश दिये गये हंै। लेकिन संबंधित पंचायत सचिव श्री रतन पोयाम द्वारा दिसम्बर महिने के दोनों पखवाड़े तथा जनवरी महिने के प्रथम पखवाड़े में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप गोबर खरीदी के लिए कोई पहल नहीं किया गया। उक्त लापरवाही के लिए संबंधित पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जिसका जवाब संतोषजनक नहीं पाये जाने के कारण छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अनुशासन एवं अपील नियम 1999 के तहत श्री रतन पोयाम को तत्काल सचिवीय सेवा से निलंबित किया गया है।

