
*धान खरीदी में अनियमितता के कारण गिरोला धान खरीदी केन्द्र प्रभारी पर कार्यवाही*
*धान खरीदी केन्द्र प्रभारी से किया गया पृथक*
*कोण्डागांव, 17 जनवरी 2023/* खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के तहत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन कार्य में गंभीर अनिमियतता बरतने के कारण जिले के अंतर्गत गिरोला धान खरीदी केन्द्र प्रभारी बालनाथ दीवान को प्रभारी प्रबंधक एवं धान खरीदी केन्द्र के प्रभारी से पृथक किया गया गया है। कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देशानुसार सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं कोण्डागांव द्वारा जारी आदेश के तहत गिरोला धान खरीदी केन्द्र प्रभारी बालनाथ दीवान को समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन कार्य में गंभीर अनियमितता किये जाने केे कारण प्रभारी प्रबंधक एवं धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी गिरोला से हटा कर उनके स्थान पर लैम्पस कोण्डागांव के प्रबंधक संतोष साहू को प्रभारी प्रबंधक लैम्पस गिरोला तथा समिति में कार्यरत कर्मचारी प्रहलाद दीवान को धान खरीदी केन्द्र प्रभारी गिरोला में धान उपार्जन कार्य का दायित्व सौंपा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

