*पिटिसपाल आयल पाम रोपण प्रक्षेत्र का अपर संचालक उद्यानिकी ने किया निरीक्षण*

*पिटिसपाल आयल पाम रोपण प्रक्षेत्र का अपर संचालक उद्यानिकी ने किया निरीक्षण*

*कोण्डागांव 17 जनवरी 2023/* सोमवार को संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी नवा रायपुर के अपर संचालक भूपेन्द्र पाण्डेय द्वारा ग्राम पंचायत तितरवण्ड के आश्रित ग्राम पिटिसपाल में स्थित आयल पाम रोपण प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर संचालक द्वारा उपस्थित कृषकों, ग्रामीणों, कार्यरत श्रमिकों एवं ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारियों से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की एवं अधिकारियों को पौधारोपण की नवीन तकनीकों की जानकारी देते हुए पशुओं से सुरक्षा हेतु गोबर का घोल का पौधों पर छिड़काव कर घोल निर्माण की तकनीकी को विस्तार से समझाया तथा इसे सभी ग्रामीणों को बताने हेतु निर्देश दिये। उन्होने पिटिसपाल में 120 हेक्टेयर रकबे में हो रहे फैंसिग कार्यो का अवलोकन करते हुए सभी कार्यो को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करा कर पौधा रोपण का कार्य जल्द से जल्द से पूर्ण कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उद्यान अधीक्षक कोण्डागांव लोकेश्वर प्रसाद ध्रुव, उद्यान अधीक्षक केशकाल फगनूराम मरकाम, उद्यान अधीक्षक बड़ेराजपुर सेवक राम मरकाम, आयल पाम प्लान्टेशन कम्पनी के प्रतिनिधि सहित प्रक्षेत्र के ग्रामीण कृषक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें