
लोकेशन – दंतेवाड़ा/छत्तीसगढ़
दिनांक – 16/01/2023
बस्तर में कई विरोध प्रदर्शन,
आदिवासियों का आरोप है की पुलिस के ड्रोन से आदिवासी महिलाओं के नंगे नहाते हुए वीडियो भी शूट किए जाते हैं ..पुलिस सुरक्षा और नक्सल मूमेंट के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करती है ..पर उसी ड्रोन से महिलाओं को नहाते हुए भी वीडियो बनाई जाती है ..जिसके विरोध में बड़ी संख्या में आदिवासी महिलाएं आंदोलन में उतरी ..
छत्तीसगढ़ के बस्तर में अंदरोनी गावों में हजारों के आदिवासियों आंदोलन पर उतर गए हैं ..बड़ी संख्या में आदिवासी कर रहे शासन और प्रशासन का विरोध कर रहे हैं ..
आदिवासियों का आरोप है की पुलिस के ड्रोन से आदिवासी महिलाओं के नंगे नहाते हुए वीडियो भी शूट किए जाते हैं ..पुलिस सुरक्षा और नक्सल मूमेंट के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करती है ..पर उसी ड्रोन से महिलाओं को नहाते हुए भी वीडियो बनाई जाती है ..जिसके विरोध में बड़ी संख्या में आदिवासी महिलाएं आंदोलन में उतरी ..
आदिवासियों का कहना है की पुलिस के ड्रोन से उनके समाज की महिलाओं को नहाते हुए वीडियो बनाई जा रही और पुलिस वाले देखते हैं ..आदिवासी गावों में कोई पक्का या बंद बाथरूम नही होता खुले में ही जंगल में और नदी की किनारे महिलाएं नहाती हैं जिसको लेके हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग अब धरना देने लगे हैं..ड्रोन उड़ाने को लेकर बता रहे की ये निजता का हनन मानवाधिकार भी उलघ्न है ..वैसे तो गांव वाले बड़ी संख्या में इक्कठा हुए हैं जो अपनी अलग अलग मांगो को ले के लामबंद हो रहे हैं ..
हालांकि ड्रोन से पुलिस नक्सल मूमेंट की जानकारी हासिल करने के लिए उड़ती है पर ये भी सच बात है कि ड्रोन से सब वीडियो बन रही है ..जिसमें नहाने का वीडियो भी बन रहा है ..अब आदिवासी गांव में कोई शेड या पक्का बाथरूम तो है नही सभी आदिवासी महिलाएं नदी के किनारे ही नहाती हैं इसी बात के विरोध में नक्सल प्रभावित इलाकों में ग्रामीण अब अपनी मांगों के लेके प्रदर्शन कर रहे हैं ..
7 सूत्रीय मांगो को लेकर आए थे ग्रामीण हैं इ
1. पेसा नियम 2022 को रद्द करें ..
2. सरकारी गैर सरकारी नौकरियों में 32 % आरक्षण आदिवासियों को मिले ..
3.हमें रोड़ पुलिया पुलिस कैंप नहीं चाहिए |
4..हमें मूलभूत सुविधा शिक्षा . अस्पताल आँगनबाड़ी पीने का पानी चाहिए ।
5.आदिवासी इलाकों में बिना अनुमति विना ग्राम सभा किये कोई कार्य नहीं करना चाहिए ।
6.वन संरक्षण अधिनियम 2022 को रद्द करो
7.पुलिस के ड्रोन से उनके समाज की महिलाओं को नहाते हुए वीडियो बनना बंद करे।
इस जनवरी2023 में सुकमा में सिंगारम, गोमपाड़ और बीजापुर के पुस नार , बुर्जी और सिलगेर, सारकेगुड़ा,बृहबेदा,सोनपुर एडसमेटा, कुतुल,बेचा घाट अभुजमाड जैसे बड़े आंदोलन के बाद अब इंद्रावती के ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर हजारों ग्रामीण सड़कों पर उतर आए हैं

