*पारोण्ड स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना के बच्चों के द्वारा धूमधाम से मनाया गया युवा दिवस*

*पारोण्ड स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना के बच्चों के द्वारा धूमधाम से मनाया गया युवा दिवस*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पारोणड विकासखंड बडेराजपुर जिला कोण्डागांव में प्रभारी प्राचार्य अखिलेश कुमार राय के निर्देशन में युवा दिवस आयोजित किया गया था जिसमें भारत के यूवा संन्यासी स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें प्रथम उद्बोधन में योग प्रशिक्षक सम्मानीय सुखूराम नेताम के द्वारा स्वामी विवेकानंद की जीवनी के बारे में बताते हुए उनके मार्ग में चलन के लिए प्रेरित किया तथा बच्चों को एकाग्रता बढ़ाने के लिए भ्रामरी, ओम का उच्चारण ,अनुलोम विलोम कपालभाति करने के लिए प्रेरित किया तथा बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक लाकर अपना नाम अपने माता-पिता का नाम और विद्यालय के नाम ऊंचा करने के लिए प्रेरित किया गया दूसरे उद्बोधन में स्कूल के प्रभारी प्राचार्य अखिलेश कुमार राय सर के द्वारा स्वामी विवेकानंद के बारे में सारगर्भित जानकारी देते हुए शिकागो भाषण के बारे में भारत का प्रतिनिधित्व किये उसके बारे में बच्चों को बहुत ही अच्छे से समझाने का प्रयास किया साथ ही बच्चों को अनुशासित रहने के लिए प्रेरित किया गया अंतिम उद्बोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी अमर सिंह पुरामें के द्वारा स्वामी विवेकानंद को राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रेरणा पुरुष एवं युवाओं का प्रेरणा पुरुष बताते हुए उनका वाक्य उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो तथा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लक्ष्य को प्राप्त कर स्वयं को परिवार समाज एवं राष्ट्र के लिए उपयोगी बनाने की दिशा निर्देश प्रयत्नशील होकर स्वयं को आत्मनिर्भर बनाकर परिवार समाज एवं राष्ट्र की जीवन को उपयोगी बनाने के लिए कहा गया तथा पारोणड विद्यालय को एक आदर्श विद्यालय बनाने के प्रेरित किया गया! इस कार्यक्रम में शिक्षक साथी श्री अगमल तारम,सुखूराम नेताम, सुमन कोर्राम, डोमारसिंह सहारे, राजीव भारद्वाज अमरसिंह पुरामें(एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी) , प्रभुवन पटेल, शैलैन्द साहू विनोद टोप्पो चारु सोलंकी, उमेश जलधर अजीत पाण्डेय, महेंद्र कुमार ,मरकाम फुलमा मरकाम उपस्थित रहें*

Leave a Comment