कोंडागांव पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शास0 आदर्श उच्च 0 माध्य0 विद्यालय फरसगांव में चलाया गयायातायात जागरुकता अभियान।*

* *कोंडागांव पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शास0 आदर्श उच्च 0 माध्य0 विद्यालय फरसगांव में चलाया गयायातायात जागरुकता अभियान।*

* *सड़क दुर्घटना मे कमी लाने के लिये यातायात नियमों के बारे में किया जा रहा है जागरूक।*

कोंडागॉव पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.) के आदेश से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन व उप पुलिस अधीक्षक डॉ भुनेश्वरी पैकरा के पर्यवेक्षण में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन दिनांक 12.01.2023 को *शास0 आदर्श उच्च0 माध्य0 विद्यालय फरसगांव* में स्कूली बच्चों को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास के तहत यातायात नियमों के बारे में जानकारी दिया गया।

तथा दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाये एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, शराब के नशे में वाहन न चलाने, वाहन संबंधित दस्तावेज ड्रायविंग लायसेंस, आर0सी0, वाहन का बीमा,परमिट, पॉल्यूशन आदि संबंधित दस्तावेज पूर्ण रखने हेतु प्रेरित किया गया। वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने के संबंध में जानकारी दिया गया। तत्पश्चात चित्रकला स्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमें जागेश्वर राणा , कक्षा 10 वी ने प्रथम स्थान, हितेश पुनेम कक्षा 10 वी ने द्वितीय स्थान एवं पुरूषोत्तम नेताम कक्षा 10 वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सड़क सुरक्षा सप्ताह के कार्यक्रम में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव श्री अनिल विश्वकर्मा, जिला यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री रोहित कुमार बंजारे, थाना प्रभारी निरीक्षक श्री भापेंद्र साहु, उपनिरीक्षक श्री नरेन्द्र साहु, संस्था प्रचार्य श्री बी0 के0 अठभैया एवं छात्र -छत्राये आदि उपस्थित हुए।

Leave a Comment

और पढ़ें