
*अल्पसंख्यक वर्ग के लिए ऋण वसूली सह जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन*
*कोण्डागांव, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के द्वारा अल्प संख्यक वर्ग के लिए ऋण वसूली सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्यपालन अधिकारी घनश्याम प्रसाद ब्रम्हे द्वारा कार्यक्रम में आये गणमान्य नागरिकों एवं समुदाय विशेष के समाज प्रमुखों एवं पार्षदों के समक्ष लक्षित वर्ग से ऋण वसूली के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी साथ ही समुदाय के प्रमुखों को बताया गया की वसूली शत् प्रतिशत होने के पश्चात शासन से आने वाले भविष्य में अल्प संख्यक वर्ग को शासन की योजनानुसार ऋण राशि के माध्यम से लाभान्वित किया जायेगा। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी आदिल खान सहित समाज प्रमुख उपस्थित रहे।

