
*कोण्डागांव नगर में नजूल एवं आबादी भूमि पट्टा प्रदाय हेतु सर्वेक्षण एवं सत्यापन जारी*
इमरान पारेख कि खबर

*कोण्डागांव, 23 दिसम्बर 2022/* कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देशानुसार कोण्डागांव नगरीय क्षेत्र अंतर्गत नजूल भूमि एवं आबादी भूमि पट्टा प्रदाय हेतु सर्वेक्षण करने सहित आवेदन पत्रों का जांच कर मौका मुआयना करने के साथ ही सत्यापन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गत दिवस डिप्टी कलेक्टर श्री अमित गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व विभाग एवं नगर पालिका परिषद की टीम द्वारा महात्मा गांधी वार्ड तथा भेलवांपदर वार्ड में कुल 30 परिवारों का सर्वेक्षण कर मौका मुआयना सहित सत्यापन किया गया। इस दौरान तहसीलदार श्री विजय मिश्रा और राजस्व निरीक्षक, पटवारी तथा नगर पालिका परिषद के कर्मचारी मौजूद थे।

