*ग्राम पंचायत होनावंडी में राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन*

*ग्राम पंचायत होनावंडी में राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन*

*राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पारोण्ड सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत होनावंडी में दिनांक 15/12/ 2022 से 21/12 /2022 तक कार्यक्रम समन्वयक डॉ.डीएल पटेल जिला संगठक शशिभूषण कनोजे एवं प्राचार्य अखिलेश कुमार के मार्गदर्शन में संचालित किया गया था सात दिवसीय विशेष शिविर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक द्वारा जिलाधीश के निर्देशानुसार एनीमिया मुक्त कोण्डागांव बनाने हेतु गाँव के बहनें, गाँव के माता, गाँव के युवा साथी गाँव स्थानीय कर्मचारी के साथ विशेष चर्चा कर एनीमिया पर नुक्कड़ नाटक दिखाकर कर एनीमिया मुक्त होनावंडी बनाने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, नशा मुक्त, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,साक्षरता पर विभिन्न प्रकार के नुक्कड़ नाटक दिखाकर एक नई दिशा, नई जोश,नई उमंग के साथ संदेश देते हुए शानदार प्रेरित किया गया
सात दिवसीय विशेष शिविर के परियोजना कार्य में प्रत्येक दिन पॉलिथीन, सूखा कचड़ा, गीला कचड़ा उठाकर स्वच्छता को बनाये रखने के लिए संदेश दिया साथ ही पानी का जल स्तर को बनाए रखने के लिए सोख्ता गड्ढा बनाया गया और साथ ही कूड़ा कचरा को एक उपजाऊ खाद बनाने के लिए नोडेप बनाकर लोगों को प्रेरित किया गया
बौद्धिक परिचर्चा में प्रत्येक दिन जिला एवं ब्लॉक से अन्य विभाग से अधिकारी कर्मचारी आगमन जैसे कृषि विभाग से श्री राजेन्द्र नेताम पशुधन विभाग से डा. पीएल ठाकुर पुलिस विभाग से रुपेश सोम नायक सर एवं महिला एवं बाल विकास विभाग से स्थानीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग से श्री विपथ सारथी का आगमन हुआ था जिनके द्वारा अपने-अपने विभाग से सारगर्भित जानकारी देते हुए बच्चों का व्यक्तित्व विकास करने के लिए प्रेरित किया जिससे बच्चों में उत्साह देखने मिला तथा गांव वालों को भी बहुत ही ज्यादा फायदा हुआ रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम पर स्वयंसेवकों के द्वारा अलग-अलग थीम जैसे एनीमिया मुक्त कोण्डागांव, नशा मुक्ति स्वच्छता, स्वास्थ्य,ड्राइंग सीट पर पोस्टर बनाकर ,नुक्कड़ नाटक दिखाकर कार्यक्रम को भी बहुत ही रोचक बनाते हुए संदेश दिया गया पंचम दिवस पर सांस्कृतिक रैली पूरी होनावंडी में निकाला गया जिसमें जिले के जिला संगठक शशिभूषण कन्नौजे एवं महाविद्यालय स्वयं सेवक आकर सम्मिलित हुए जिससे रैली बहुत ज्यादा रौनकता देखने मिला
समापन समारोह मुख्यअतिथि पूर्व विधायक सेवकराम नेताम विधानसभा क्षेत्र केशकाल कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मन्नालाल मरकाम ग्राम पंचायत होनावंडी विशिष्ट अतिथि सरपंच श्रीमती रामेश्वरी मरकाम ग्राम पंचायत आरोन जनपद सदस्य श्रीमती सरिता नेताम जनपद पंचायत बडेराजपुर फुलकि मरकाम शितला पुजारी पंडराराम मण्डावी अंजोरी नेताम पूर्व जनपद अध्यक्ष मनबोध नेताम श्रीमती मधु नेताम, रामेश्वर मरकाम ,श्रीमती मालती नेताम पूर्व जनपद सदस्य मथुरा नेताम पूर्व सरपंच , समस्त वार्डपंच,विद्यालय के पूरे स्टाफ श्री सुभाष नेताम, राजीव भारद्वाज, प्रभुवन पटेल, विनोद टोप्पो, शैलेंद्र साहू, श्रीमती निरुपा नायक, चारू सोलंकी, एवं समस्त ग्राम वासी द्वारा बहुत ही धूमधाम से किया गया सर्वप्रथम रा. से यो के कार्यक्रम अधिकारी अमरसिंह पुरामें ने प्रतिवेदन वाचन कर शिविर का उपलब्धि बताये प्रथम वक्तव्य में सम्मानीय श्रीमती रामेश्वरी मरकाम ने बच्चों जिस उद्देश्य से आये है उस उद्देश्य को पूर्ण कर व्यक्तित्व विकास करें दूसर वक्तव्य सरपंच श्री मन्नाराम मरकाम ने स्वच्छता,एनीमिया मुक्त,शिक्षा, स्वास्थ्य,नशा मुक्त पर बहुत ही शानदार तरीके से ग्राम होनावंडी के लोगों को जारूकता के राष्ट्रीय सेवा योजना पूरी टीम बहुत बधाई दिया गया साथ ही अगले वर्ष के लिए शुभकामनाएं दिया गया अंतिम उद्बोधन में पूर्व विधायक श्री सेवकराम नेताम ने शिविर में जो सिखे है उसे अमल लाने प्रयास करने प्रेरित किये साथ ही समय मेनेजमेंट पर फोकस किये सम्मानित अखिलेश कुमार राय प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पारोण्ड के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सेवा की उपलब्धि एवं प्रमाण पत्र ए ,बी और सी से जो बोनस अंक मिलता है उससे बच्चों का भविष्य निर्माण होता है तथा बच्चों में शिक्षा के द्वारा व्यक्तित्व विकास एवं समाज सेवा के द्वारा शिक्षा विगत 10 वर्षों से देखने मिला है हाल में ही बस्तर संभाग में बस्तर फाइटर (फोर्स) में विद्यालय पारोण्ड से सात स्वयं सेवकों चयन हुआ इस पर बहुत ही सार्थक ढंग से बताया गया तत्पश्चात तीसरा उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री मन्नाराम मरकाम सरपंच के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों को आशीर्वाद देते हुए अपने भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रोत्साहित किया गया वक्तव्य में श्री सुभाष नेताम के द्वारा अतिथियों को सम्मान करते समस्त युवा साथी एवं ग्राम वासी बहुत बहुत धन्यवाद हुए देते हुए समापन के घोषणा किये कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी अमर सिंह पुरामें प्रतिवेदन को वाचन कर से सम्पन्न किया गया

Leave a Comment

और पढ़ें