हलिया में संकुल खेल प्रारंभ।

हलिया में संकुल खेल प्रारंभ।


संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम हलिया में किया गया।जिसमे कोहकामेटा संकुल व गुडरीपारा संकुल के कुल 11 प्राथमिक एवं 5 माध्यमिक के कुल 713 बच्चे भाग ले रहे है। खेल 14 दिसंबर से 16 तक संपन्न कराया जायेगा।खेल का उद्घाटन हलाल राम ठाकुर ने गोला फेंक कर किया गया। बच्चों और निर्णायकगण को खेल की शपथ दिलाई गई।सरपंच गुडरीपारा जयसिंह मरकाम ने खेल के शुभारंभ की विधिवत उद्घोषणा की तथा आसपास के ग्रामीणों को इस खेल पर में बच्चो का उत्साहवर्धन करने हेतु इस कार्यक्रम में आने की अपील की है।तीन दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम में पानी की व्यवस्था तथा मेडिकल सुविधा के इंतजाम किए गए है।बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति आज जावेगी।खेल आयोजन हेतु ग्राम वासियों का विशेष सहयोग रहा है।बता दे कि केशकाल विकासखंड में दो वर्षो बाद ये आयोजन किया जा रहा है जिससे बच्चो में काफी उत्साह है।खंड स्रोत समन्वयक प्रकाश साहू ने बताया बच्चो में शैक्षणिक गतिविधियों तथा नैतिक शिक्षा के साथ मन व तन को स्वस्थ रखने हेतु खेल गतिविधि भी शालाओं में संचालित है ऐसे में बच्चो में खेल भावना का विकास होता है और उत्कृष्ट खिलाड़ी इस क्षेत्र में अपनी उपलब्धि हासिल कर सकते है।शिक्षा विभाग बच्चो को शुभकामना प्रेषित करता है।

Leave a Comment