एटीएम कार्ड के साथ मिलती है पांच लाख रुपये की यह विशेष सुविधा! इन परिस्थितियों में उठा सकते हैं लाभ*

**एटीएम कार्ड के साथ मिलती है पांच लाख रुपये की यह विशेष सुविधा! इन परिस्थितियों में उठा सकते हैं लाभ*
*

आज के समय हम में से अधिकतर लोगों के पास एटीएम कार्ड है। डेबिट कार्ड आने के बाद देश कैशलेस इकोनॉमी की ओर अग्रसर हुआ है। वहीं क्या आपको पता है कि आपके एटीएम कार्ड पर पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इंश्योरेंस की सुविधा मिलती है। एटीएम कार्ड पर मिलने वाली इस सुविधा के बारे में बेहद कम लोग ही जानते हैं। एटीएम कार्ड के जरिए हम शॉपिंग, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और कैश निकासी के अलावा पांच लाख रुपये के मुफ्त इंश्योरेंस की सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं। गौरतलब बात है कि जानकारी न होने के कारण लोग एटीएम पर मिलने वाले इस इंश्योरेंस कवर को क्लेम नहीं कर पाते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से

बैंक जब अपने ग्राहकों को डेबिट कार्ड देता है। उसी समय ग्राहक को एटीएम कार्ड के साथ दुर्घटना बीमा कवर का भी लाभ देता है। इसके अंतर्गत एटीएम कार्ड धारक को दुर्घटना या असमय मृत्यु होने पर उसके द्वारा तय किए गए नॉमिनी को इंश्योरेंस कवर का लाभ भी मिलता है। अगर आप राष्ट्रीयकृत या गैर राष्ट्रीयकृत बैंक द्वारा जारी किए गए एटीएम कार्ड का उपयोग कम से कम 45 दिनों तक करते हैं। इस स्थिति में आप इस इंश्योरेंस कवर को क्लेम कर सकते हैं।

एटीएम कार्ड पर मिलने वाला यह दुर्घटना बीमा कवर श्रेणियों के आधार पर तय किया जाता है। अगर किसी व्यक्ति के पास क्लासिक एटीएम कार्ड है। इस स्थिति में उसको 1 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलता है। प्लेटिनम कार्ड पर दो लाख रुपये, मास्टर कार्ड पर 50 हजार रुपये, वीजा कार्ड पर 1.5-2 लाख रुपये और प्लैटिनम मास्टर कार्ड पर 5 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलता है। इसके अलावा रुपे डेबिट कार्ड पर 1-2 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलता है।

Leave a Comment

और पढ़ें