
*चाइल्ड लाईन से दोस्ती कार्यक्रम के तहत् जागरूकता शिविर एवं खेलकूद स्पर्धा सम्पन्न*
इमरान पारेख कि खबर
*कोण्डागांव, 25 नवम्बर 2022/*साथी समाज सेवी संस्था द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन 1098 कोण्डागांव द्वारा कार्यक्रम के तहत संस्था के अध्यक्ष श्री भूपेश तिवारी के मार्गदशर््ान में नवंबर माह के 14 तारिख से 19 तक गोब्ल्यू के तहत नारा लेखन के साथ साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में गत् 14 नवंबर को ग्राम कुम्हारपारा में बालकों के खेल कबडडी, आलू दौड़, 100 मीटर दौड़, चम्मच दौड़, तथा 15 नवंबर को ग्राम कारसिंग में बालकों के अन्य खेल के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम किया गया। वहीं 16 नवंबर को ग्राम बांसगांव में रैली एवं अन्य खेलों का आयोजित किया गया था और 17 नवंबर को ग्राम केरावाही में खेलों एवं बाल अधिकारों के संबंधित नारा, दीवार लेखन का कार्य कर जनसामान्य को 1098 के बारे जानकारी का प्रचार प्रसार किया गया।
इस कडी में आज दिनांक 18 नवंबर को बालकों को विभिन्न संस्थाओं का भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत किशोर न्याय बोर्ड, बालक कल्याण समिति, सिटी कोतवाली, विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव का भ्रमण कराकर व्यवस्था एवं कार्यो के बारे में अवगत कराया गया।
इस दौरान बालकों को परिवीक्षा अधिकारी एवं थाना प्रभारी के कुर्सी पर बैठा कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड कोण्डागांव माननीय भूपेश कुमार बसंत, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अंबा शाह, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड श्रीमती स्मृति मिश्रा, बालक कल्याण समिति अध्यक्ष श्रीमती ललिता पाण्डे एवं सदस्यगण, सिटी डीएसपी श्रीमान निमितेश सिंह परिहार थाना प्रभारी सिटी कोतवाली श्रीमान भीमसेन यादव परिवीक्षा अधिकारी श्रीमान सौरभ तिवारी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में चाइल्ड लाइन के समन्वय श्री हेमन्त भारती एवं टीम मेम्बर उपस्थित रहे।

